आरोपी को पकड़ने की मांग, गांव में पहुंच रहे कई संगठन के लोग
कटारा हिल्स थाना भोपाल क्षेत्र की लवजिहाद की घटना से सागर जिले में मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं | दस दिन बीतने के बाद भी नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं लगने की खबर सामने आई है। मालथौन थाना क्षेत्र के गांव में प्रदर्शन करने संगठन के लोग पहुच रहे हैं। गांव में दहशत जैसा माहौल है लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं |
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के लोगो ने गांव में पहुचकर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है तीन दिन में लड़की को बरामद कराएं | यदि अपहर्ता लड़की बरामद नहीं हुई तो गांव में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। जिसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर वायरल हो रहा हैं। बीते दिन बुधवार को भीम आर्मी ने गांव में पहुँचकत प्रदर्शन कर विरोश जताया था | इस दौरान मौके चार पुलिस थानों की टीम ने पहुचकर मोर्चा संभाला था। अब तक कटारा हिल्स भोपाल पुलिस कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। घटना के बाद से मालथौन पुलिस गांव में सतत नजर गड़ाए हुए, लगातार गांव का भ्रमण कर रही है । पुलिस ने बताया कि विश्व हिन्दु परिषद संगठन के लोग गांव में पहुचे हुए थे उन्होंने लड़की और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। इस मामले में भोपाल पुलिस कार्रवाही कर रही हैं।
क्या है मामला :
प्रदेश की राजधानी से एक लड़का नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया था | कटारा हिल्स भोपाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार फरियादी सागर जिले के मालथौन के एक गांव का निवासी है | पीडित पक्ष के लोगों ने थाना में हाजिर होकर पुलिस के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था | जिसमें फरियादी ने उल्लेख किया है वह मेहनत मजदूरी करता है, उसकी बेटी को गांव का दूसरे समुदाय का लड़का बहला फुसला कर ले गया है | लड़की की उम्र महज 16 साल 10 महीने ही है | घरना 7 जुलाई की बताई जा रही है | पुलिस ने कटारा हिल्स थाना भोपाल में आरोपी मलिक खान निवासी थाना मालथौन जिला सागर के विरूद्ध बी एन एस 137(2) तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं। वही घटना के बाद से मालथौन पुलिस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में भ्रमण कर नजर बनाए हुए हैं।
Comments
Post a Comment