मालथौन में 30 घण्टे से विद्युत सेवा ठप ,भीषण गर्मी में लोगो का निकल रहा दम
मालथौन में 30 घण्टे से विद्युत सेवा ठप ,भीषण गर्मी में लोगो का निकल रहा दम
बदहाल बिजली व्यवस्था से जनता त्रस्त
सुरेन्द्र जैन मालथौन।
भीषण गर्मी में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था का दौर जारी है,बिजली बदहाली के आलम से जनता त्रस्त हो चुकी हैं।
बुधवार सुबह6 बजे से आधे शहर की बिजली व्यवस्था दूसरे दिन भी ठप रही है गर्मी के मारे लोग रात भर सो ना पाए। गर्मी में लोग पैनिक हो रहे हैं बीमार पड़ रहे है।लगातार 30 घण्टे से बिजली गायब रही , त्राहि त्राहि चीख पुकार मच गई।
नगर के बाजार स्थित एक केविल जलने के बाद आधे शहर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई हैं।एक केविल बदलने के लिए 30 घण्टे से बिजली कर्मी लगे रहे हैं बार बार लाईन केविल बार बार फाल्ट होती रही है, दिन के बाद रात भर विद्युत सप्लाई ठप रही चरमराई सेवाओ के लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त हैं।
विद्युत कम्पनी सिर्फ उपभोकताओ से मनमाने बिजली बिल बनाने में लगी है बेहतर विद्युत सुविधाओ देने में असफल है।
ऐसा ही पूर्व में डाली गई विद्युत केविलो लाइन विद्युत भार के अनुरूप केविल नहीं है क्षमता से ज्यादा भार होने की वजह केविल अक्सर जल जाती है। ऐसा बताया जाता है कम पावर वाली केविल लाइन डाली गई ,ठेकेदार द्वारा भृष्टाचार किया गया। नगर के वार्डो में विद्युत पोलो पर बिजली के तारों का मकड़झाल फैले हुए हैं कनेक्शनों के अनुरूप पोल नहीं लगे हुए हैं जबकि आवश्यकता है।
भीषण गर्मी में लोग पैनिक हो रहे है,गर्मी झेल नहीं पा रहे ,42 सेल्सियस से अधिक टेम्परेचर जा रहा हैं। अभी बरसात के पूर्व यह हाल है आने वाली बारिस के मौसम क्या स्थिति रहेगी। नगर के उपकरणों ,कुशल कर्मचारियो की भारी कमी है लेकिन ठेका प्रथा में सिर्फ कमाई की और विद्युत कम्पनी का ध्यान है सुविधाओ की और नहीं है यही नाकारापन उपभोक्ताओं को समस्याओं का सबब बन हुआ हैं।
क्या कहते उपभोक्ता : वार्ड 4 के निवासी बबलू बताते है कि अक्सर हमारे मुहल्ले की केविल जल जाती है। गर्मियों और बरसात के मौसम | भारी असुविधा होती हैं। यह पहली बार नहीं हुआ।कई बार हो चुका है।उपभोक्ता हीरू सिंह का कहना कि टुकड़ो टुकड़ो में केविल डली हुई है जगह जगह कटी पिटी केबिल कहा तक झेल पाएगी लोड।
विनय कुमार ने बताया बिजली की समस्या के चलते बुरा हाल हैं।
मालथौन निवासी वार्ड 04 के शैलेन्द्र उपाध्याय ने ऊर्जा मंत्री के नाम सोसल मीडिया पोस्ट में लिखा नगर परिषद वार्ड के चार के लोगो के साथ लंबे समय से भेदभाव किया जा रहा ,जो केविल डली हुई तीन चार दिन में जलकर नष्ट हो जाती है 45 डिग्री तापमान में हम लोग कैसे रह रहे हैं। हमरी समस्या का समाधान शीघ्र कराए।
इनका कहना है गर्मी की वजह लौड़ बढ़ गया है केविल पिघलने लगी है, बुधवार को खुरई से केविल बुलवा कर बदलबाई ,वह भी जल गई हैं ,पूरे की शहर बिजली सप्लाई बंद नहीं हैं एक सेक्टर की सप्लाई लौड़ की वजह बार बार फाल्ट हो रही है लौड़ की वजह केविल भार नहीं उठा पा रही है।सुधार कार्य चल रहा हैं। 102 गांवों में कुशल अकुशल 11 कर्मचारी है जबकि 30 कर्मचारियो की आवश्यकता है। फिर भी काम चला रहे हैं।
"" जी जाटव"" विद्युत कनिष्ठ अभियंता मालथौन
Comments
Post a Comment