मामूली विवाद बना बुर्जुग की जान का दुश्मन, आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया जेल
महाराजपुर | हेंडपंप पर पेय जल के बर्तन में हाथ धोने से मना करना एक बुजुर्ग महिला को भारी पड़ गया | बीते दिन इस छोटी सी बात पर मन चले युवक और उसके परिजनों ने एक बुर्जुग की जान ले ली | महाराजपुर पुलिस ने घटता के दूसरे दिन सभी आरोपियों कि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिगत दिवस को ग्राम पनारी में एक हत्या का मामला सामने आया | पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर देवरी न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। महाराजपुर थाना प्रभारी अजय सिंह भदोरिया ने बताया कि विगत दिवस को पनारी में गांव में एक बुर्जुग महिला अपने घर के सामने सरकारी नल से पानी भर रही थी | तभी इसी गांव में रहने वाल युवक रवि अहिरवार आया और पेय जल के बर्तन के ऊपर हाथ धोने लगा | महिला ने हाथ धोने से युवक को मना किया तो वह विवाद करने लगा | विवाद के बाद युवक परिजनों के संग लौटकर आया और रॉड-डंडों से महिला व उसके पती से मारपीट करने लगा | गंभीर घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए देवरी लाया गया | अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने पीड़ित महिला वैजयंती बाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Comments
Post a Comment