विकसित कृषि संकल्प अभियान ,किसानों से किया संवाद
विकसित कृषि संकल्प अभियान ,किसानों से किया संवाद ,
सुरेन्द्र जैन मालथौन।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से कृषि वैज्ञानिकों ,अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर अभियान का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में हुए नवाचार एवं आविष्कारों को किसानों तक पहुंचाना और उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना है।
मालथौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बमनोरा बेसरा,बरोदियगुसाई में पहुंची दूसरे दिन परसोन ,रोडा ग्राम में विकसित कृषि संकल्प अभियान की टीम ने प्राकृतिक खेती करने की तकनीक, सोयाबीन में रिजएंडफरो तकनीक के बारे मे जानकारी दी गई विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक संपूर्ण देश में आयोजित हो रहा है इसी तारतम्य में सागर जिले के मालथोन विकासखंड में पांच दिवसीय अभियान के पश्चात आज टीम ने विकासखंड मालथोन की ग्राम पंचायत बमनोरा, बेसरा, बरोदिया गुसाई एवं में पहुंचकर किसानों से संवाद किया।अभियान का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में हुए नवाचार एवं आविष्कारों को किसानों तक पहुंचाना और उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम में आगामी खरीफ मौसम की सोयाबीन, धान व मक्का फसल पर विशिष्ट चर्चा करते हुए फसल के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। फसलों में डी ए पी के विकल्प के रूप में विभिन्न उर्वरकों द्वारा पोषक तत्व प्रबंधन, साधारण सीडड्रिल में सूक्ष्म बदलाव करके रेज्ड बेड प्लांटर की तरह सोयाबीन बुवाई करने के फायदे बताए । मृदा की उर्वरक शक्ति को बढ़ाने हेतु जैविक व प्राकृतिक खेती के गुर बताए जिससे पैदावार मैं बढ़ोतरी एवं किसानों की आय मैं इज़ाफ़ा हो। अधिक नमी वाले क्षेत्र में धान की बुआई का भी सुझाव दिया।किसानों को बीजामृत एवं जीवामृत जैसे जैविक पदार्थों से बीज उपचार , भूमि उपचार की पद्धती बताई साथ ही किसानों को नरवाई न जला कर उसका प्रबन्धन करने की सलाह दी।बीज बोने से पूर्व अंकुरण परीक्षण करने तथा बीज उपचार करने की सलाह दी।संयुक्त टीम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल से वैज्ञानिक डॉ यू सी दुवे जी ,कृषि विभाग सागर से सहायक संचालक कृषि श्री जय दत्त शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र सागर से मयंक मेहरा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मालथोन ए के गुप्ता , पशुपालन विभाग से डॉ नितेन्द्र हिण्डोले ,आत्मा परियोजना से कपिल गोस्वामी उद्यानिकी विभाग से उद्यान विस्तार अधिकारी शुभम सावले एवं सुरेन्द्र तिवारी,गजेन्द्र बाछने,प्रवीण औसारी नीलेन्द्र तोमर श्रीमति पूजा यादव समस्त कृषि विस्तार अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों का भरपूर सहयोग मिला।
Comments
Post a Comment