देश-विदेश में करोड़ों भक्त, संत सुधा सागर महाराज का जन्म का नाता है सागर के छोटे से गांव से


जय कुमार से सुधा सागर महाराज बनने तक का सफर

जानें कौन हैं ये संत जिनके आज विदेशों में भी हैं हजारों अनुयाई

सागर में हो सकता है संत सुधा सागर को जी का चातुर्मास ?

सुरेन्द्र जैन सागर/मालथौन

जैन संत सुधा सागर महराज का आगामी दिनो में हो सकता है सागर में चतुर्मास ? केसली टड़ा में चल रहे महाराज के गमन के दौरान दो दिन पूर्व सागर से पहुंचे जैन समाज के एक दल ने आर्शीवाद लेकर सागर में चतुर्मास करने का महाराज सुधा सागर जी से किया आग्रह व निवेदन |  

देश-विदेश में जिनके करोड़ों भक्त उनके जन्म का नाता है सागर के छोटे से गांव से

सागर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव ईसुरवारा है यहां रहने वाले रूपचंद जैन और श्री मती शांति देवी के यहां 21 अगस्त 1958 को एक तेजस्वी बालक का जन्म हुआ माता-पिता ने बड़े ही प्यार से उसका नाम जयकुमार रखा समय का पहिया अपनी गति से घूमता रहा, जय कुमार बड़े हुए स्कूल जाने लगे उन्होंने बीकॉम तक की शिक्षा हासिल तो की, मगर उनका मन सांसारिक कार्यों में कहां लगता था उनकी बचपन से ही धार्मिक कार्यों में रुचि थी। 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया वह वर्ष था 1978 खास बात यह है की जय कुमार से परम सागर और परम सागर से सुधा सागर महाराज बनने तक का उनका यह सफर प्रारंभ तो सागर के ही एक छोटे से गांव से शुरू हुआ था लेकिन वर्तमान में सुधा सागर महाराज के न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हजारों-लाखों अनुयाई हैं | उन्हें ना केवल एक जैन संत बल्कि समाज सुधारक, धर्म प्रवर्तक, करुणा के प्रतीक के सबसे बड़े आधार स्तंभ के रूप में माना जाता है अगर मुनि श्री सुधासगर महाराज के बारे में कहा जाये कि यह सिर्फ जैन संत नहीं अपितु जन-जन के संत हैं तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी' बता दें कि मुनि श्री सुधा सागर जी परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर महाराज के प्रिय शिष्यों में से एक थे 25 सितंबर 1983 को वह दिन भी आया जब वे सांसारिक मोह से मुक्त होकर वैराग्य का मार्ग चुनने के लिए निकल पड़े | यह क्षण उनके परिवार और गांव के लिए अत्यंत भावुक था जब मुनिश्री ने दीक्षा लेने का निश्चय किया, तब पूरा गांव आंसुओं में डूब गया | उनकी माता रोते हुए मुनिश्री को रोकने का प्रयास कर रही थीं, और उनके पिता की आंखों से अविरल आंसू बह रहे थे, परंतु उनके हृदय की व्यथा को कोई रोक नहीं सका | गांव के लोग और उनके प्रियजन उनके साथ चल पड़े, लेकिन वैराग्य के मार्ग पर बढ़े मुनिश्री को किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं की | मुनिश्री का यह अटल संकल्प उनकी आध्यात्मिक यात्रा का आरंभ था जिसने आगे चलकर लाखों लोगों का जीवन परिवर्तित किया बता दें कि जय कुमार से सुधा सागर तक आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने 25 सितंबर 1983 को अश्विन कृष्ण तृतीया को ईसरी बाजार गिरिडीह झारखंड में मुनिदीक्षा कराई थी | मुनि दीक्षा के बाद वे सुधा सागर कहलाए इससे पहले आचार्यश्री ने छतरपुर जिले के नैनागिरी में क्षुल्लक दीक्षा 10 जनवरी 1980 में दी थी | क्षुल्लक दीक्षा के बाद नाम परम सागर दिया गया मुनि दीक्षा के बाद परमसागर सुधासागर बन गये, जप तप, त्याग एवं वैराग्य साधना के चार दशक सुधा सागर महाराज पूरे कर चुके हैं अपनी इस तपस्या के दौरान उन्होंने देश भर के कई राज्यों में घूम कर धर्म की अलख जगाई है | कई राज्यों में उनके चातुर्मास हुए, देश में कई मंदिरों का निर्माण, जीणोद्वार एवं पंचकल्याणक कराये साथ हो आप निर्यापक मुनि, मुनि पुंगव और तीर्थ चक्रवर्ती जैसी उपाधियों से सुशोभित हैं।

परम पूज्य सन्तशिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज ने श्री दिगम्बर जैन सिद्धोदय तीर्थक्षेत्र, नेमावर, जिला-देवास, म.प्र. में दिनांक 14-जुलाई-2019 को अपना मंगल वर्षायोग स्थापित करते हुए  मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज को उनकी अनुपस्थिति में निर्यापक पद प्रदान किया। गुरु के मन में अपने शिष्य के प्रति उनकी योग्यता का निर्धारण इससे सिद्ध होता है। आपके बारे में बहुत ही खास बात यह है कि आपके प्रवचनों को एवं विश्व प्रसिद्ध आपके द्वारा किया जा रहा जिज्ञासाओं का समाधान जिसे-जिज्ञासा समाधान के नाम से जाना जाता है उसे आपके भक्तों के अलावा आपके विरोधी ज्यादा सुनना पसंद करते हैं'।

खास बात यह है की जय कुमार से परम सागर और परम सागर से सुधा सागर महाराज बनने तक का उनका यह सफर प्रारंभ तो सागर के ही एक छोटे से गांव से शुरू हुआ था लेकिन वर्तमान में सुधा सागर महाराज के न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हजारों-लाखों अनुयाई है उन्हें ना केवल एक जैन संत बल्कि समाज सुधारक, धर्म प्रवर्तक, करुणा के प्रतीक के सबसे बड़े आधार स्तंभ के रूप में माना जाता है अगर मुनि श्री सुधासगर महाराज के बारे में कहा जाये कि यह सिर्फ जैन संत नहीं अपितु जन-जन के संत हैं तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी' बता दें कि मुनि श्री सुधा सागर जी परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर महाराज के प्रिय शिष्यों में से एक थे। मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज जिन्होंने सारे जग का उद्धार किया है जिनको जगत पूज्य के नाम से भी जाना जाता है एसे महान भगवान के आशीर्वाद से छात्र एवं छात्राओं के भविष्य उद्धार के लिए स्कूल कॉलेज और छात्रावास खुले गए और अन्य प्रकार की गौशाला का भी खुलना भी एक खास बात है जिनसे बेजुबान जानवर की रक्षा हो रही है। विभिन्न प्रकार के महान अतिशयकारी जैन तीर्थ जिनकी गिनती उनचास से भी ज़्यादा है। आज कल की युवा पीडी जो जिम जाना पसंद करते हैं उनके लिए भी जगतपूज्य ने जैन व्यायामशाला खुलवाए है।


Add 


         👆👆यहाँ देखे राशिफल👆👆

Comments

Popular posts from this blog

मंदिर की जमीनी के विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति, छावनी में तब्दील खैराई

आधी रात ट्रेक्टल से कब्जा रहे थे जंगल की जमीन, ट्रेक्टर जब्त

आराम फरमाने रख लिए डमी मासाब, कलेक्टर ने पांच की कर दी पूरी छुट्टी