जज्बे को सलाम : बारिश की झड़ी में नहीं रुके युवा, तिरंगा लहराते निकाली यात्रा


मालथौन में निकली बरसते पानी में विशाल तिरंगा यात्रा

सुरेन्द्र जैन मालथौन। 

भारतीय जनता पार्टी मालथौन मण्डल द्वारा क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में चलाये जा रहे देशव्यापी विजय उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मालथौन में तेज वारिश के दौरान भी युवाओं और कार्यकर्ताओं में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ किला प्रांगण से बस्ती भ्रमण करते हुए बस स्टेण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली और बस स्टेण्ड पर आमसभा का आयोजन किया गया।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति और नेतृत्व सहित सेना के शौर्य, पराक्रम एवं देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर पूर्णतः सफल रहा। इसी सफलता को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश व्यापी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र की आज द्वितीय दिवस की यात्रा मालथौन में आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व युवा भाजपा नेता श्री लखन सिंह, बामोरा द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, युवाओं व मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही, डीजे की धुन पर सभी तिरंगा लहराते हुये वारिश के दौरान भी आगे बढ़ते रहे और भारत माता की जय व वन्दे मातरम की गूंज से मालथौन की गलियां गुंजायमान हो गयी। 

मालथौन में यहां बरसते पानी में देशभक्ति के जब्जे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकली,भीगते हुए युवा ,हर एक व्यक्ति हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते व भारतमाता की जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह जगह तिरंगा यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बच्चों द्वारा सजाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही।bनगर के किला प्रांगण से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई यात्रा में विधायक प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सबने बढ़ चढ़कर भाग लिया ,आपकी देश भक्ति के जब्जे को सलाम करते है बरसते पानी मे हजारो की संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पूरे देश मे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की। हमसब लोग हर साल तिरंगा यात्रा निकाल कर अपने घरों पर ध्वज फहराते हैं आने वाली पीढ़ी के लिये जागरूक बने। अपने देश के प्रति निष्ठाये हो आने वाली पीढ़ी देश का भविष्य है और देश के भविष्य को आने वाली हमारी पीढ़ी युवा आगे ले जा सकती है। मालथौन बस स्टेण्ड पर आयोजित तिरंगा यात्रा आम सभा को संबोधित करते हुए श्री लखन सिंह बामोरा ने देश के स्वाभिमान और सेना के पराक्रम को याद करते हुए हर-घर तिरंगा अभियान और सभी जगह तिरंगा यात्राओं को सफल बनाने का आव्हान उपस्थित नागरिकों से किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक माननीय प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद दिये गये भाषणों को सुने और पढ़कर सभी कार्यकर्ता जन-जन तक देश के विजय उत्सव की गाथा पहुंचायें। 

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुन्देला, वरिष्ठ कार्यकर्ता दुरगसिंह परिहार, मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह लोधी, रावराजा राजपूत, राजेन्द्र सिंह लोधी, बादाम सिंह सिसोंदिया, मण्डल प्रभारी रामकुमार बघेल, मनोहर सोनी, बलवीर सिंह राजपूत, वीरसींग यादव, जगपाल सिंह, खिरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मालती अहिरवार, सिरनाम सिंह तोमर, गोविन्द सिंह नेगुवां, भीकम सिंह यादव, गोविन्द सिंह खिरिया, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, यात्रा प्रभारी गिन्नीराजा अटा, राकेश तिवारी हरदौट, अजित राय, इंदू पटेल, देवेन्द्र सिंह बुन्देला, देवेन्द्र यादव, रामेश्वर यादव, रामक्रेश राजपूत, हाकम सिंह, हरपाल सिंह हीरू राजपूत, देवेन्द्र जैन, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, प्रदीप पाठक अण्डेला, कोमल यादव, श्रीमती सीमा राय, राघवेन्द्र यादव, राना बुन्देला, संतोष तिवारी, कमलेश कुशवाहा, भीकम अहिरवार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंच संघ के भरत लाल तिवारी बने अध्यक्ष

लव जिहाद मामले के आरोपी को हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस, भेजा जेल

मालथौन में मटकी फोड़ी, बरौदियाकलां में निकली भव्य शोभायात्रा