दिल्ली से चलकर श्री नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा मालथौन पहुचीं, स्वागत में उमड़ी समाज, 2जुलाई को गिरनार पर्वत पहुचेगी


दिल्ली से चलकर श्री नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा मालथौन पहुचीं, स्वागत में उमड़ी समाज, 2जुलाई को गिरनार पर्वत पहुचेगी 

सुरेन्द्र जैन मालथौन। 

विश्व जैन संगठन के तत्वाधान में 23 मार्च से शुरू हुई दिल्ली से श्री नेमी गिरनार धर्म पद यात्रा बुधवार को मालथौन पहुची। सकल दिंगबर जैन समाज मालथौन ने धर्मपद रथयात्रा की भव्य आगवानी कर स्वागत किया। सुबह नगर के मुख्य मार्ग से होती नया बाजार परिसर में पहुची ,रथ में विराजमान जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर भगवान श्री 1008 नेमिनाथ की जिन प्रतिमा जी का भव्य अभिषेक पूजन हुआ।

इसके पूर्व बडाजैन मंदिर जी मे धर्मसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व जैन संगठन के संजय जैन ने समाज को संबोधित यात्रा का उद्देश्य के बारे में बताया। समाज को एकता और अखंडता का संदेश दिया। 

सकल जैन समाज ने पदरथ यात्रियों का भव्य स्वागत सम्मान किया। रथ यात्रा में झलकियां रही 1008 फ़ीट की तिरंगा और जैन ध्वजा लेकर चल रही हैं रथ में चार फीट की 22 वें तीर्थकर भगवान नेमीनाथ जी जिन प्रतिमा विराजित है। जिसका भक्तों ने अभिषेक पूजन किया। रथ यात्रा के स्वागत में घर घर सधर्मी गणों ने श्रीफल भेंटकर और आरती उतारी,तथा चौक रंगोली द्वार द्वार पर सजाई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन से इस यात्रा बारे में चर्चा करते हुए बताया कि श्री नेमिनाथ धर्म पद यात्रा जो कि 23 मार्च बलवीर शारदा नगर दिल्ली से शुरू हुई थी आगामी 2 जुलाई को नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर नेमिनाथ गिरनार पर्वत पहुचेगी। आज यहां पर बड़ी संख्या जैन समाज शामिल हुई ,जिन शहरों से यात्रा निकल रही हैं समाज मे उत्साह हैं।इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अहिंसा और शाकाहार का संदेश देना है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और व्यसन मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है।जैन समाज को आपस मे जोड़ना है, गिरनार तीर्थ क्षेत्र से जोड़ना है, जियो और जीनों दो का जैन धर्म मूल सिद्धांत का सन्देश का प्रचार प्रसार।यात्रा में राष्ट्रीयता का प्रतीक 1008 फ़ीट का तिरंगा ध्वज और जैनधर्म की पताका पचरंगा साथ मे चल रहा है।शाम को मालथौन से यात्रा सागर की और रवाना हो गई ,यात्रा का रात्रि विश्राम बरोदिया कलां होगा।

धर्म पद यात्रा में मुख्यरूप से शामिल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन , यात्रा कोऑर्डिनेटर अंचल जैन ललितपुर रथ प्रभारी विनोद जैन दिल्ली पदयात्री दीपक जैन अभिषेक जैन अनिल जैन धीरू जैन सहित अनेक लोग चल रहे हैं। कार्यक्रम में योगेश भैया ,अध्यक्ष सुबोध सतभैया ,सुभाष चौधरी ,बारेलाल कठरया , डॉ भागचंद जैन, जिनेंद्र कुमार बेसरा,संतोष चौधरी , रवि सीपुर , कैलाशचंद बजाज ,अनिल जैन शिक्षक ,राजेन्द्र मिठ्या ,ताराचंद मोदी ,अमित सेठ  ,संतोष मोदी, सोनू मोदी, प्रवीण चौधरी ,राकेस कुमार,अर्पित जोनी मिठ्या ,अमन मोदी ,आदर्श जैन ,आंनद जैन सहित बड़ी संख्या में साधर्मीजन शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

बरौदियाकलां की बेटी शीतल का कमाल, प्रदेश की मेरिट सूची में फहराया परचम

मोनिका नामदेव ने जिले तीसरा स्थान प्राप्त कर नगर का बढ़ाया गौरव