गंगा सप्तमी पर धूम-धाम से निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभा यात्र और वाहन रैली


गंगा सप्तमी पर आज धूम-धाम से निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभा यात्र और वाहन रैली

सागर |कायस्थ समाज के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त भगवान के प्राकट्य दिवस गंगा सप्तमी रविवार 4 मई, 2025 को मनाया जा रहा है | इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है | विशाल वाहन रैली संजय ड्राइव से सुबह 8.30 बजे आरंभ होगी|आत्मीय कायस्थ बन्धुओं एवं नारी शक्ति सागर के कायस्थ समाज की एकता, अखंडता के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही है | जिसमें विशाल वाहन टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर रैली का आयोजन संपूर्ण सागर के समाजजनों द्वारा किया जा रहा है। स्वजातीय वरिष्ठ जनों द्वारा अपील की गई है कि भगवान की शोभायात्रा की भव्यता, दिव्यता एवं वाहन रैली के सफल आयोजन हेतु आपकी गरिमामय उपस्थिति अतिआवश्यक एवं अनिवार्य है | वाहन रैली व शोभायात्रा संजय ड्राइव, सागर से सुबह 8.30 बजे प्रारंभ होगी |

Comments

Popular posts from this blog

मोनिका नामदेव ने जिले तीसरा स्थान प्राप्त कर नगर का बढ़ाया गौरव

बरौदियाकलां की बेटी शीतल का कमाल, प्रदेश की मेरिट सूची में फहराया परचम