मनुष्य को जैसे वायु, भोजन, पानी आवश्यक है वैसे ही हमारे लिए शिक्षा जरूरी -अविराज सिंह


मनुष्य को जैसे वायु, भोजन, पानी आवश्यक है वैसे ही हमारे लिए शिक्षा जरूरी -अविराज सिंह

सुरेन्द्र जैन मालथौन। 

भाजपा के युवा नेता श्री अविराज सिंह ने बरोदिया कलां, परसोन, मालथौन, के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की। उन्हें मालथौन के शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने राखी  बांधी। सेवन रोड़ बांदरी स्थित इंडोर स्टेडियम हॉल में अविराज सिंह बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन पर पुरूस्कार वितरण  कार्यक्रम में शामिल हुए। 

युवा नेता अविराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व का हर नागरिक भारत के युवाओं में अपनी आशा की नजरों से देखते है क्योंकि भारत के युवा विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है। भारत में 37 करोड़ युवा है। उन्होंने आदर्श युवाओं की पहचान के लिये तीन गुण बताये ऊर्जा, जिद और जोश। एक आदर्श युवा वह होता है जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे लिये वायु, भोजन और जल जरूरी है वैसे ही हमारे लिये शिक्षा जरूरी है। शिक्षा केवल विद्यालय, कॉलेज और नौकरी तक सीमित नहीं है शिक्षा सम्पूर्ण जीवन तक चलती रहती है। शिक्षा की जड़े कड़वी होती है लेकिन फल हमेशा मीठे ही मिलते है। शिक्षा से हमारे मन का विकास होता है, शिक्षा के माध्यम से हम संस्कारी बनते है। जो मनुष्य शिक्षित नहीं है वह पशु के समान होता है। उन्होंने नई युवा पीढ़ी को सफलता के लिये पांच सूत्र बताये। और कहा कि आपको जिस क्षेत्र में आगे बढना है वहीं चुनिये। कार्यक्रम में प्रिंसिपल वी.एस. लोधी, प्राचार्य डी.के.गुप्ता मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष मीना देवी चुन्नीलाल कुशवाहा, बीईओ मालथौन जी.पी. अहिरवार, बीआरसी विजय सिंह ठाकुर, रामानंद शर्मा, रिंकी राय, सविता विश्वकर्मा, बलराम ठाकुर, कोमल यादव, आर.सी. दुबे, दयाराम चौरसिया, बलवीर सिंह, तिलक ठाकुर, बादल सिंह, निरंजन ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रविन्द्र बुन्देला, उदय राज बनखिरिया, रविन्द्र सिंह ठाकुर, जगदीश राय, बीईओ जीपी अहिरवार, मालथौन मंडल अध्यक्ष, अरविंद लोधी, रामकुमार बघेल, रावराजा राजपूत, दीपक राजपूत सरपंच परसोन, माखन सिंह राजपूत, सुरेन्द्र सिंह बघेल, आशीष पटैरिया,, संजय राय, जितेंद्र मिश्रा, हाकम सिंह राजपूत, भारत सिंह पटेल सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लव जिहाद मामले के आरोपी को हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस, भेजा जेल

जो धर्मयुक्त आचरण करता है उसकी सदैव विजय होती है : अवनीश महाराज

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में झूमकर नाचे भक्त