तिरंगा से सम्मान के वास्तविक हकदार सेनानी- डाॅ. अनिल तिवारी


तिरंगा से सम्मान के वास्तविक हकदार सेनानी- डाॅ. अनिल तिवारी

सागर | देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या सागर के स्वतंत्रता संग्राम में 15 वर्ष की उम्र में गाॅंधी जी के असहयोग आंदोलन में शामिल व 6 माह जेल में रहने वाले सेनानी तारा चंद जैन का उनके पंत नगर सागर स्थित सेनानी निवास पर पहुॅंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. अनिल तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, पुष्पमाला व शाॅल श्रीफल से सम्मान किया गया। सेनानी तारा चंद जैन जी ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय का विस्तृत वृतांत भी सुनाया। उन्होंने बताया कि, आजादी के लिए संघर्ष करते हुए अंग्रेजों के अत्याचार सहे पर जुनून कम नहीं हुआ। हमेशा हाथ में डंडा और जेब में झण्डा लेकर चले। आंदोलन के लिए बुलेटिन निकाला गया जिसे वे बड़ी गोपनीयता से बाॅंटते थे। यदि अंगे्रजों ने देष लिया तो वे जेल में डाल देते थे। इसी बीच सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन को गति देने वे पहले बस अड्डे पर जो पहले कटरा में पटैरिया स्वीट्स के सामने था, वहाॅं सभा आयोजित की गई। वहाॅं भीड़ उमड़ गई जिसे देख कर चारों ओर पुलिस लगा दी गई। मेरे जेब में झण्डा रखा था मेरा साथी स्टूल लिये था। स्टूल पर खड़े होकर, जेब से झण्डा निकालकर फटाफट लहरा दिया। पुलिस ने मुझे यह कहते हुए कि ‘‘यही मिर्चा है, सारे फसाद की जड़’’ पकड़कर जेल में डाल दिया। जहाॅं मुझे छः माह की जेल और साथियों को चार माह की जेल हुई। मुझे सात नंबर की बैरक में रखा गया। जेल में हम लोगों ने अखाड़ा बना लिया। वहाॅं एस.पी. कोल्ट जेल आये, अखाड़ा देख भड़क गये। तब अधिकारियों ने अखाड़ा में पत्थर डलवा दिये। हम लोगों ने वे भी हटा दिये। एक माह बाद पुनः एस.पी. ने दौरा किया तो अखाड़े में शौंचालय की गंदगी डलवा दी। जेल में आॅस्ट्रेलिया से आये कच्चे गेंहूॅं की रोटियाॅं दी जाती थीं तथा तरह तरह की यातनायें दी जाती थीं। यह वृतांत सुनकर डाॅ. अनिल तिवारी जी भावुक होकर श्री सेनानी जी को वचन दिया कि मैं आपके प्रत्येक कार्य के लिए आजीवन समर्पित रहूॅंगा। सम्मानीय  सेनानी जैन ने डाॅ. अनिल तिवारी से चर्चा में  कहा कि, भगवान स्वरूप भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो भारत के विकास के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करके दिन रात देष की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उन्हें मेरी ओर से बहुत-बहुत साधुवाद।  इस सम्मान कार्यक्रम में सनातन सद्भाव संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सेन, संगठन के सचिव संतोष राय, नीलेश कुशवाहा, अशोक सेन सहित सेनानी परिवार उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लव जिहाद मामले के आरोपी को हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस, भेजा जेल

सरपंच संघ के भरत लाल तिवारी बने अध्यक्ष

जो धर्मयुक्त आचरण करता है उसकी सदैव विजय होती है : अवनीश महाराज