यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

सुरेन्द्र जैन मालथौन।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई गयी। शोभायात्रा में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह शामिल हुए। अपने संबोधन में भाजपा युवा नेता  अविराज सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार है और एक ऐसे अवतार जिनकी विश्व में हर जगह पूजा होती है। विश्व के हर देश में भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है। आज हम भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी मना रहे हैं। उन्होंने वेंकटेश्वर स्त्रोत का गुणगान करते हुये कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कहते है कि इस विश्व का सबसे बड़ा धर्म सत्य है। हम अपने कर्म, अपने अंदर धैर्य को स्थापित करें, पराक्रम को स्थापित करें, तपस्या करें यह श्रीमद्भागवत गीता का सार है। भगवान श्री कृष्ण कहते है कि हमें अपने मित्रों का सारथी बनना चाहिए लोगों की तरह स्वार्थी नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हमें कभी अपने अंदर अहंकार नहीं करना क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत का युद्ध बिना शस्त्र उठाए ही पांडवों को विजय प्राप्त करा दी थी। भगवान श्रीकृष्ण से युवाओं को सीखना चाहिए कि हमें शिक्षित बनना होगा। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं शिक्षित हुये। उन्होंने उज्जैन में शिक्षा प्राप्त की तब जाकर श्रीकृष्ण अर्जुन का भय दूर कर पाये थे और अर्जुन का मार्ग प्रशस्त कर पाये। भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया है कि युवाओं का सबसे बड़ा कर्तव्य है, सभी की रक्षा करना।


यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा -

मालथौन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज ने बड़े ही उत्साह गाजे बाजे डीजे पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। जो बड़ा जानकी मंदिर से होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर बस स्टैंड पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुगण शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

लव जिहाद मामले के आरोपी को हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस, भेजा जेल

जो धर्मयुक्त आचरण करता है उसकी सदैव विजय होती है : अवनीश महाराज

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में झूमकर नाचे भक्त