पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमले का पिता पर आरोप


पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमले का पिता पर आरोप

सुरेन्द्र जैन सागर/मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पिता पर आरोप है कि उसने ही अपनी ही जवान बेटी पर कुल्हाड़ी से कई बार कर लहूलुहान कर दिया। मामले की सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी|

प्राप्त जानकरीं के अनुसार थाना क्षेत्र के अण्डेला ग्राम में शुक्रवार की शाम लड़की पर कुल्हाड़ी से हमले की खबर फैल गई | जहां खबर फैली है कि पिता ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला काट दिया, जिसे घटना स्थल गभीर हालत में सीएचसी में लाया गया | जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुची हैं। घटना के आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं लगा सका आखिर पिता ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला क्यों कर दिया |लड़की को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सागर रेफर किया गया। डां. विक्रांत गुप्ता ने बताया कि अंडेला निवासी संध्या पिता रामबहार घोषी उम्र 18 वर्ष गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी मालथौन आई जो गंभीर रूप से घायल है | जिन्हें कुल्हाड़ी जैसी किसी चीज से हमला प्रतीत होता है | लड़की के गंभीर घायल होने से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी मालथौन ने बताया कि अंडेला में पिता ने पुत्री को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है। 

Comments

Popular posts from this blog

एक सरकारी स्कूल जिसमें 8 शिक्षक पदस्थ, फिर भी DEO को तुड़वाना पड़ा गेट का ताला

मात्र दो स्कूल में पहुंचे DEO, एक प्राचार्य को निलंबित कर 17 शिक्षकों का काट आए वेतन