बी.के.पी. रत्नशोध पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न


सुरेन्द्र जैन मालथौन : 

प. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा पुरुस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ है। जिसमें उत्तीर्ण उत्कृष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को सम्मनित किया।     बीकेपी द्वारा कक्षा 12वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों हेतु बी.के.पी. रत्त्नशोध परीक्षा मालथौन तहसील एवं आसपास की तहसीलों के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में दिसम्बर माह में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 17 स्कूलों के 1800 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया था।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उक्त परीक्षा में शामिल एवं विजेता प्रतिभागियों के लिये नगद पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र वितरण एवं स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण प्रथम 10 सर्वाधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं संस्थाओं के प्राचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अशोक सिंह जी बामोरा ,संचालक समिति के अध्यक्ष  गिरीश पटैरिया, डॉ. अवनीश मिश्रा डॉ. सुशील गुप्ता  डॉ. अजय श्रीवास्तव ,शासकीय महाविद्यालय मालथौन से डॉ. नीलम सिंह, शा.उ.मा. विद्यालय मालथौन से प्राचार्य  डी.एल. गुप्ता, शा.उ.मा. विद्यालय परसोन से जगदीश राय, शा.उ.मा. विद्यालय बादरी से  देवेन्द्र मिश्रा, शा.उ.मा. विद्यालय रोड़ा से बृजेश प्रजापति, महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशीष पटैरिया, बी.के.पी. ग्रुप सी.ई.ओ. डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्या श्रीमति सुनीता जैन एवं अवध प्रभा विद्यापीठ की संचालिका श्रीमति योगिता पटैरिया, फॉर्मेसी डिपार्टमेंट के प्राचार्य  अकित पटैरिया, श्रीमति कनिका विदुआ, योगेश जैन, प्रमोद तिवारी, मनोज कौशिक द्वारा माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रजज्वलन कर किया गया।

शास महाविद्यालय मालथौन की प्राध्यापिका डॉ. नीलम सिंह जी ने विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र/छात्राओं को अपने केरियर को चुनने से संबंधित मार्गदर्शन दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमति सुनीता जैन ने भी उपस्थित हुये सभी छात्र/छात्राओं को अपने केरियर को चुनने से संबंधित मार्गदर्शन दिया एवं बताया कि सम्पूर्ण प्रतियोगिता दो भागों विज्ञान एवं कला संकाय में आयोजित करवायी गई थी। उसी क्रम में आज नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की जावेगी। दोनों संकाय में प्रथम आने वाले छात्र/छात्राओं को 3100 नगद, शील्ड, प्रमाण पत्र एवं द्वितीय को 2100 / नगद, शील्ड, प्रमाण पत्र एवं तृतीय को 1100/- नगद, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा दोनों ग्रुप से 10-10 सांन्तवना पुरस्कार स्वरूप प्रति विद्यार्थी 500/-नगद, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये एवं स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण प्रथम 10 सर्वाधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में दोनों समूह के छात्र/छात्राओं को शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय बरोदियाकलां के प्राचार्य श्री बी.एस. लोधी, सी.एम. राइज शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय बांदरी के प्राचार्य श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा, शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय बेसरा के प्राचार्य श्री नर्वद अहिरवार, शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय परसोन के प्राचार्य श्री जगदीश राय, शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय रोड़ा के प्राचार्य श्री बृजेश प्रजापति, शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय खिरियाकलां के प्राचार्य श्री हुकुम चंद अहिरवार एवं श्री राजेन्द्र सिंह चारोदा के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार कला संकाय के छात्र शैलेष सेन (शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय, रजवांस) को प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार छात्र अरून साहू (शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय, रजवास) एवं तृतीय पुरस्कार कु. प्रकांक्षा निरंजन (सरदार पटैल इंटरकॉलेज, बनयाना, उ.प्र.) को प्रदान किया गया एवं 10 सांत्वना पुरस्कार वितरित किये गये। इसी श्रृंखला में प्रथम पुरस्कार विज्ञान संकाय की छात्रा कु. सिम्पी राय (शा.उ. मा. विद्यालय विद्यालय, मालथौन) को प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार छात्रा कविता विश्वकर्मा (शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय, मालथौन) तथा तृतीय पुरस्कार छात्र निशान्त साहू (शा.उ.मा. विद्यालय विद्यालय, रजवास) को प्रदान किया गया एवं 10 सांत्वना पुरस्कार वितरित किये गये। समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, उपहार एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। बी.के.पी. रत्नशोध परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मंच संचालन कु शिवांगी ताम्रकार ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापिका श्रीमति अनुभा मिश्रा, कु शिवांगी ताम्रकार, कु अनमोल तिवारी, कु. आकांक्षा बुंदेला, कु कीति चौरसिया, श्रीमति तेजस्वनी जाट,  दीपक अहिरवार, राहुल शुक्ला  सजल गुप्ता, सौरभ सिरोहिया, कोमल कोष्टी, अमितेष तिवारी, श्रीमति कनिका पटैरिया, कु. शैली लोधी एवं अवध प्रभा विद्यापीठ स्कूल से धर्मेन्द्र सैनी, शिवभानू सिंह राजपूत, दयाशंकर विश्वकर्मा, रामस्वरूप राय, श्रीमति सोनम भारती, कु. अंशिका तिवारी, कु. विभूति जैन, कु. अंजली साहू एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।


Comments

Popular posts from this blog

लापरवाह अमले ने कर दिया रहवासी गलियों का सत्यानाश

दिल्ली से चलकर श्री नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा मालथौन पहुचीं, स्वागत में उमड़ी समाज, 2जुलाई को गिरनार पर्वत पहुचेगी

मोनिका नामदेव ने जिले तीसरा स्थान प्राप्त कर नगर का बढ़ाया गौरव