ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक: मत्री विश्वास सारंग

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

भोपालसहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में शनिवार को नरेला विधानसभा के 4 मंडलों में नागरिकों ने एकसाथ तिरंगा यात्रा निकाली।

मुख्य तिरंगा यात्रा राजधानी के अशोका गार्डन दशहरा मैदान से प्रारंभ हुईजिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकसामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियुवावर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहींबल्कि यह भारत की एकतासंकल्प और शक्ति का प्रतीक है। यह यात्रा हमारी सेना के वीर जवानों को समर्पित हैजिन्होंने देश के दुश्मनों को उनके ही घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर दिया।

यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सड़कों पर हाथों में तिरंगा थामे चल रहे युवाओं के उत्साह ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक

यात्रा के दौरान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर करारा जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। यह ऑपरेशन सिद्ध करता है कि आज का भारत आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने में सक्षम है।

नरेला हुई तिरंगामयगूंजे भारत माता के जयकारे

नरेला विधानसभा के सम्राट अशोकनेताजी सुभाषस्टेशन और महामाई मंडल में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इन तिरंगा यात्राओं में हजारों की संख्या में आम नागरिकसामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवाओं ने भाग लिया। लोग मोहल्लों व कॉलोनियों में विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे 'भारत माता की जयऔर 'वंदे मातरम्के नारों के साथ देशभक्ति में रंगे नजर आए।

तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में मुख्य तिरंगा यात्रा अशोका गार्डन दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए परिहार चौराहे पर पहुंची। यहां ढोल नगाड़ों के साथ हर ओर देशभक्ति के जयकारे गूंज रहे थे। यात्रा का नागरिकों ने भारी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती रायभाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यतिप्रबुद्धजनों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

एक सरकारी स्कूल जिसमें 8 शिक्षक पदस्थ, फिर भी DEO को तुड़वाना पड़ा गेट का ताला

मात्र दो स्कूल में पहुंचे DEO, एक प्राचार्य को निलंबित कर 17 शिक्षकों का काट आए वेतन

पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमले का पिता पर आरोप